वेलिंगटन, भारत के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह अब भारत के खिलाफ एक कैलेंडर साल में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ बन गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए हैं। इसमें हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शतकों के साथ छठे विकेट के लिए 216 रनों की साझेदारी की। फिलिप्स इस टेस्ट में शतक के साथ ही भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया। अब वह भारत के खिलाफ तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
जानें T20I, ODI और टेस्ट में कब-कब लगाए शतक
बता दें कि फिलिप्स ने भारत के खिलाफ 18 जनवरी 2026 को वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में 106 रन की पारी खेली थी। इसके बाद पिछले महीने ही टी20 इंटरनेशनल सीरीज के एक मैच में 30 अक्टूबर को 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, अब उन्होंने वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम को मुश्किलों से उबारा है।
वनडे में शतक जड़ा तो भारत को 41 रन से हराया
बता दें कि ग्लेन फिलिप्स ने जब वनडे इंटरनेशनल मैच में इस साल इंदौर में 18 जनवरी को भारत के खिलाफ 106 रन की पारी खेली थी, तो उस मैच में कीवी टीम ने जीत दर्ज की थी। उस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 296 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। जबकि इस मैच में भारत की ओर से चेज मास्टर विराट कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली थी।
टी20 में शतक लगाया तो भारत को 87 रनों से हराया
पिछले महीने 30 अक्टूबर को ही ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाया था और न्यूजीलैंड को 87 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर 107 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली थी। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 259 रन लगाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 172 रन ही बना सकी। अब यह देखना दिलचस्प होगी कि जब फिलिप्स टेस्ट में भी शतक लगा चुके हैं, तो मैच का परिणाम कैसा रहता है।
