राशिफल-पंचांग : 25 मई 2026

पंचांग 25 मई 2026:-

रा.मि. 04 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल नवमीं चन्द्रवासरे दिन 8/2, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे प्रात: 6/35, हर्षण योगे दिन 7/33, कौलव करणे सू.उ. 5/19, सू.अ. 6/41, चन्द्रचार सिंह दिन 12/41 से कन्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

————————————————————-

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 25 मई 2026

वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा, वर्ष केमध्य में सत्ता सुख मिलेगा, स्थाई लाभ कायोग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, अधिकारियोंका सहयोग मिलेगा, भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारियों से मतभेद में वृद्धि होगी।

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांति का अनुभव करेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मतभेद भी होंगे, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतोष रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम का फल अधिक प्राप्त होने का योग है। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ से अच्छी सफलता मिलेगी।

————————————————————-

आज का भविष्य-सोमवार 25 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, स्वतंत्र विचारपों का सहिष्णु एवं सहयोगी भावना वाला होगा, इनमें क्रोध को नियंत्रण करने की क्षमता रहेगी, स्वयं हानि उठाकर दूसरों को लाभ पहुंचाने वाला होगा।

————————————————————-

मेष- पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, शिक्षा संतान कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी।

वृषभ- अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, कानूनी मामले सुलझने के आसार हैं, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, दूर दराज की यात्रा होगी।

मिथुन- भाग्य से लाभदायक अवसर हाथ में आ सकते हैं, कैरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे, शारीरिक कष्ट, मानसिक परेशानी होगी, प्रियजनों का सहयोग रहेगा।

कर्क- विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, अपनों के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, खर्च अधिक होगा, स्वजनों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा, शुभ संदेश रहेगा।

सिंह- न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी, रक्त संबंधियों से मतभेद होगा, सामाजिक कार्य में सफलता, यश, सम्मान प्राप्त होने का योग है।

कन्या- नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, कारोबारीदूर दराज की यात्रा होगी, खर्च अधिक होगा, अतिथि आगमन का योग है।

तुला- धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, परिचितों के कारण कामकाज में परेशानी होगी, आकस्मिक धन प्राप्त होगा, नवीन लाभदायक योजनाओं का विकास होगा।

वृश्चिक- अधिकारी नाराज हो सकते हैं, गुप्त शत्रुओं के अवरोध के कारण दैनिक कार्य संपादन में परेशानी होगी, खर्च की अधिकता रहेगी।

धनु- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मित्रों से विवाद की संभावना है, व्यापार में उत्तम सफलता मिलेगी, जीवनसाथी के सहयोग से कार्य बनेगा।

मकर- बिखरे काम को समेटने में सफलता मिलेगी, जानबूझकद सहकर्मी नुकसान पहुचाने का प्रयत्न करेंगे, पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, जल्दबाजी न करें।

कुम्भ- समय पर मदद न मिलने से परेशानी होगी, भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न करें, श्रम एवं प्रयास करने से इच्छित सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।

मीन- विपरीत परिस्थिति में समझौता करना लाभकारी रहेगा, रोजगार संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी, महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी, संपत्ति वाहन, का सुख रहेगा, प्रयास सार्थक होगा।

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ शुक्ल नवमीं को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, शक्कर, जूट, पाट, बारदाना, में मंदी होगी, गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, उड़द, मॅूग, मोठ, में तेजी होगी, जिस वस्तु में पिछले दिन के भाव बढ़े उसी में मार्केट टूटेगी। भाग्यांक 1409 हैं।

————————————————————-

Next Post

वार्ड 27 के कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने भी रहवासियों के साथ किया प्रदर्शन

Mon May 25 , 2026
इंदौर:दूसरी ओर रविवार को ही सुखलिया जोन-5 पर वार्ड 27 के कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया एवं रहवासियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कांग्रेस नेता विनोद बब्बू यादव द्वारा पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र में नि:शुल्क पेयजल वितरण किया जा रहा था, लेकिन नगर निगम अधिकारियों और भाजपा […]

You May Like