इंदौर:दूसरी ओर रविवार को ही सुखलिया जोन-5 पर वार्ड 27 के कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया एवं रहवासियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कांग्रेस नेता विनोद बब्बू यादव द्वारा पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र में नि:शुल्क पेयजल वितरण किया जा रहा था, लेकिन नगर निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के चलते पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है.
पार्षद भदौरिया ने आरोप लगाया कि निजी टैंकर से स्वयं के खर्चे से रहवासियों को जल संकट से राहत दे रहे हैं तो महापौर और नगर निगम विरोध कर रहे हैं, जबकि डीजल और ड्राइवर का खर्च जेब से कर रहे हैं. निगम के हाइड्रेड पर ड्राइवर 11 से 12 और शाम 4 से 6 बीच सिर्फ दो ट्रिप ही लगा पाते हैं, बाकी शाम को ड्राइवर चले जाते हैं. निजी टैंकर बंद करने से समस्या और गंभीर हो गई. सुखलिया झोन पर निगम कार्रवाई से नाराज रहवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वार्ड में पानी की पूर्ति बहाल करने की मांग की.
