अंगद चीमा ने शानदार 61 का स्कोर बनाकर दो-शॉट की बढ़त बनाई

विकाराबाद (तेलंगाना), 26 अगस्त (वार्ता) अंगद चीमा ने वूटी गोल्फ काउंटी में खेले जा रहे 1 करोड़ रुपये इनामी राशि वाले तेलंगाना ओपन के दूसरे राउंड के बाद 13-अंडर 131 के स्कोर के साथ दो-शॉट की बढ़त बना ली। उन्होंने अपने करियर का सबसे अच्छा स्कोर (11-अंडर 61) बनाया और पूरे राउंड में कोई ‘बोगी’ नहीं की।

चंडीगढ़ के रहने वाले चीमा (70-61) ने बारिश के बाद ‘प्रेफर्ड लाइज़’ के नियमों के बीच शानदार खेल दिखाया। चीमा ने पहले होल पर ‘बर्डी’ के साथ शुरुआत की और फिर तीसरे से सातवें होल तक लगातार पांच ‘बर्डी’ बनाकर सात होल में ही 6-अंडर का स्कोर हासिल कर लिया। लगातार चार ‘पार’ के बाद, उन्होंने 12वें होल (जो ‘पार-5’ था) पर ‘चिप-इन ईगल’ से अपनी लय वापस पाई और फिर तीन और ‘बर्डी’ लगाईं।

दिल्ली के राशिद खान (66-67), जिन्होंने दिन की शुरुआत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर और रात भर के संयुक्त लीडर मनु गंडास और अक्षय शर्मा से एक शॉट पीछे रहकर की थी, ने 5-अंडर 67 का स्कोर किया और 11-अंडर 133 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर आ गए।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई में चार बार जीत हासिल करने वाले और पिछले हफ्ते कोलार ओपन में उपविजेता रहे चीमा अपने पिछले सबसे अच्छे स्कोर (10-अंडर) में सुधार करके बहुत खुश थे।

हैदराबाद के 19 वर्षीय विशेष शर्मा (66-68), जो हाल ही में दो हफ़्ते की बीमारी के बाद प्रतियोगिता में लौटे हैं, 10-अंडर 134 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उनके चार-अंडर 68 के स्कोर में तीसरे (पार-5) होल पर एक ईगल, चार बर्डी और दो बोगी शामिल थे।

चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा (65-70), जो पहले दिन संयुक्त रूप से लीडर थे, गुरुग्राम के ध्रुव श्योरण (68-67) और श्रीलंका के मिथुन परेरा (70-65) के साथ नौ-अंडर 135 के स्कोर पर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। इस सीज़न में फिर से खेलने के लिए रिटायरमेंट से लौटे परेरा ने बिना किसी ‘बोगी’ के 65 का स्कोर बनाया, जिसमें सात ‘बर्डी’ शामिल थीं।पहले राउंड में संयुक्त रूप से सबसे आगे रहने वाले दूसरे खिलाड़ी, मनु गंडास (65-71), आठ-अंडर 136 के स्कोर के साथ सातवें स्थान के लिए पांच खिलाड़ियों के साथ बराबरी पर आ गए।

दो राउंड के बाद ‘कट’ एक-अंडर 143 पर लगा, जिससे 131 खिलाड़ियों में से 50 खिलाड़ी आखिरी दो राउंड के लिए आगे बढ़े।

Next Post

ईद-ए-मिलाद पर बैढ़न व मोरवा में निकली रैली

Wed Aug 26 , 2026
सिंगरौली । जिले के बैढ़न एवं मोरवा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व पर आज बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से धार्मिक रैली निकाली गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। रैली के दौरान आपसी भाईचारे, शांति […]

You May Like