मासूम बेटी के सामने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

रीवा। रीवा जिले के ग्राम सगरा में मानवता को झगझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां नशे में धुत पति ने पत्नी पर चाकू और हासिए से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के शव को पीएम के लिए अस्पताल में भिजवाया और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है. इस पूरी वारदात की चश्मदीन आरोपी और मृतका की मासूम बेटी है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सगरा निवासी शिखा मिश्रा की शादी तकरीबन 11 वर्ष पूर्व दीपक मिश्रा से हुई थी. बताया गया है कि दीपक नशे का आदी था जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच में विवाद हुआ करता था. बीती रात आरोपी दीपक ने नशे की हालत में पत्नी शिखा के ऊपर पहले चाकू और उसके बाद हसिया से हमला कर दिया. आरोपी द्वारा किए गए ताबड़तोड़ वार से शिखा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. बताया गया है की घटना के दौरान मृतिका की बड़ी बेटी पिता के द्वारा किए गए मां के ऊपर हमले को देखते रही जिसने पुलिस के सामने घटना के संबंध में बताया है. वारदात के बाद आरोपी पति दीपक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. सागर थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा महिला के शव का पीएम करा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.

Next Post

महापौर की अनूठी पहल, शहर को मिले 5 आधुनिक आरओ वाटर एटीएम

Wed Apr 8 , 2026
रीवा। शहरवासियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर की अनूठी पहल के अंतर्गत शहर में 5 आधुनिक आरओ वाटर एटीएम प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं. जिसका लोकार्पण अस्पताल चैक में महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ की गरिमामयी उपस्थिति में घनपत साहू द्वारा विधिवत रूप से […]

You May Like