
ओंकारेश्वर, श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सोमवार 17 अगस्त 2026 को ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की पालकी दोपहर 2 बजे मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कोटि तीर्थ घाट पर पंडित राजराजेश्वरी दीक्षित के नेतृत्व में पंडितों ने भगवान ओमकारेश्वर जी की पंचमुखी प्रतिमा का महाअभिषेक करवाया। इस अवसर पर राजा राव पुष्पेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने अभिषेक में भाग लिया।
वहीं दक्षिण तट स्थित ममलेश्वर मंदिर की पालकी गोमुख घाट पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ममलेश्वर मंदिर में महाश्रृंगार किया गया।
पालकी यात्रा के दौरान दोनों ओर हजारों भक्तों ने बाबा की पालकियों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा।
