पुलिस से झूमाझटकी ,जयपुर ब्लास्ट के आंतकी को जेल

रतलाम। जयपुर को दहलाने की साजिश में शामिल फिरोज को गुरूवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। धरपकड़ के दौरान पुलिस टीम से झूमाझटकी के मामले में न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। इधर जयपुर से एनआईए की टीम भी रतलाम पहुंच गई हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान फिरोज ने टीम के साथ झूमाझटकी कर भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। रतलाम पुलि सने उसके खिलाफ इस मामले में प्रकरण भी दर्ज किया था। इसी मामले में गुरूवार को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने फिरोज को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर जयपुर से एनआईए की टीम भी फिरोज की गिरफ्तारी के बाद रतलाम पहुंची। एनआईए अब ट्रांजिट रिमांड पर फिरोज को अपने साथ ले जाएगी।

Next Post

यादव को लोकसभा में वक्फ़ बिल पारित होने पर बधाई देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Thu Apr 3 , 2025
भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज यहां मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में मध्यप्रदेश वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा में वक्फ़ बिल पारित होने पर प्रधानमंत्री […]

You May Like