जया बच्चन के फोन में किसकी तस्वीर? सड़क से बोतल उठाते वक्त कैमरे में कैद हुआ वॉलपेपर

मुंबई, जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क से प्लास्टिक की बोतल उठाती दिखीं। इस दौरान उनके फोन के वॉलपेपर पर नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य की तस्वीर भी नजर आई।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बेबाक अंदाज और पैपराजी के साथ व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उन्हें फोटोग्राफर्स पर नाराजगी जाहिर करते देखा गया है। हालांकि, इस बार जया बच्चन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। एक इवेंट में पहुंचीं जया सड़क पर पड़ी प्लास्टिक की बोतल उठाती नजर आईं।

दरअसल, जया बच्चन हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान वह क्रीम रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं। इवेंट में जाते समय उनकी नजर सड़क पर पड़ी एक प्लास्टिक की बोतल पर गई। जया ने बिना देर किए नीचे झुककर बोतल उठाई और उसे सड़क से किनारे कर दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

फोन के वॉलपेपर में दिखे नव्या और अगस्त्य
वीडियो में सिर्फ जया बच्चन का सफाई के प्रति यह कदम ही चर्चा में नहीं रहा, बल्कि उनके मोबाइल फोन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, जया के फोन के वॉलपेपर पर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की तस्वीर दिखाई दी। सोशल मीडिया यूजर्स इस छोटी-सी बात को भी नोटिस कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि जया अपने नाती-नातिन के साथ कितनी जुड़ी हुई हैं।

पैपराजी के साथ अक्सर चर्चा में रहता है जया का व्यवहार
जया बच्चन और पैपराजी का रिश्ता हमेशा से सुर्खियों में रहा है। कई मौकों पर उन्हें फोटोग्राफर्स से बातचीत करते और उनका अभिवादन करते देखा गया है। हालांकि, जब उन्हें लगता है कि कोई उनकी निजी जिंदगी में दखल दे रहा है, तो वह खुलकर नाराजगी जाहिर करती हैं। खासकर परिवार के सदस्यों की बिना अनुमति तस्वीरें खींचे जाने पर वह कई बार पैपराजी को फटकार लगा चुकी हैं।

फोटोग्राफर्स पर पहले भी जाहिर कर चुकी हैं नाराजगी
एक बार जया अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जा रही थीं, तभी तस्वीर लेने की कोशिश में एक पैपराजी लड़खड़ाकर गिर गया था। इस पर जया ने तंज कसते हुए कहा था कि तुम्हारे साथ ऐसा ही होना चाहिए। उम्मीद है कि तुम दोबारा गिरोगे। वहीं, एयरपोर्ट पर एक शख्स को वीडियो बनाते देखकर भी वह नाराज हो गई थीं। उन्होंने उससे कहा था कि प्लीज मेरी तस्वीर मत खींचिए। क्या आपको अंग्रेजी समझ नहीं आती।

Next Post

पति को 10 और ससुर को 2 साल का कठोर कारावास

Sat Nov 14 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने दहेज प्रताडऩा और विवाहिता की अस्वाभाविक मौत के मामले में पति और ससुर की दोषसिद्धि व सजा बरकरार रखते हुए उनकी आपराधिक अपील निरस्त कर दी है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने फैसले में सत्र न्यायालय के निर्णय को उचित ठहराया।मामले के अनुसार छतरपुर निवासी […]

You May Like