ट्रक और स्कार्पियो से ले जाई जा रही 340 पेटी अवैध बीयर जब्त

इंदौर:शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक और एक स्कार्पियो वाहन से ले जाई जा रही 340 पेटी बीयर (करीब 4080 लीटर) जब्त की है. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जब्त माल की कीमत करीब 74.24 लाख रुपए बताई गई है.
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, डीसीपी जोन 2 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त डीसीपी अमरेन्द्र सिंह और एसीपी खजराना कुंदन सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में कनाड़िया पुलिस ने कार्रवाई की. थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर तत्काल टीम ने घेराबंदी कर एक ट्रक और एक स्कार्पियो को रोका. तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से 340 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई.

पुलिस ने मौके से चार आरोपियों रवि बाहेड़िया उम्र 22 साल निवासी आम्बुआ जिला अलीराजपुर, जगदीश चौहान उम्र 25 साल निवासी राडावाट अलीराजपुर, राहुल गोद उम्र 36 साल निवासी कुमार खाड़ी बाणगंगा इंदौर और धर्मेंद्र पीटनारायण अखाड़े उम्र 27 साल निवासी नानपुर अलीराजपुर को गिरफ्तार किया. एसीपी कुंदन सिंह मंडलोई ने बताया कि जब्त बीयर की मात्रा करीब 4080 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 74 लाख 24 हजार रुपए आंकी गई है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Next Post

केरल में बड़ा सियासी उलटफेर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्य में दस साल बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी

Mon May 18 , 2026
तिरुवनंतपुरम | केरल की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई है, जहाँ वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। सोमवार सुबह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक भव्य और विशाल सार्वजनिक समारोह में […]

You May Like