मेरा देश मेरी जिम्मेवारी की टीम ने किया वस्त्र वितरण 

इटारसी। “मेरा देश मेरी जिम्मेवारी” की टीम ने आज शहर में वृद्धाश्रम एवं अन्य स्थानों पर बुजुर्गों और जरूरतमंद महिलाओं को नवीन वस्त्र वितरण किए। संस्था के सदस्यों ने बताया कि माँ-बाप का आशीर्वाद सबसे बड़ा धन है। आज “मेरा देश मेरी जिम्मेवारी” टीम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को नए वस्त्र देकर वो धन पाया। इस दौरान कपिल भगोरिया, मुकेश बीलिया, प्रदीप गौर, बालकृष्ण मालवीय, हनीफ खान सहित टीम के अनेक सदस्यों ने बुजुर्गों और जरूरतमंद महिलाओं को नवीन वस्त्र वितरित किए।

Next Post

मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sun May 31 , 2026
मंदसौर। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 20 किलो अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार […]

You May Like