पश्चिम चंपारण : सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

बेतिया, 22 अगस्त (वार्ता) बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा कई लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बनकटवा मध्य विद्यालय के समीप एक परिवार में आयोजित छठियार कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार की रात सड़क किनारे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचलते हुए निकल गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, तथा कई लोग घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान छांगुर राम (70), बहादुर महतो (45), संजय कुमार (28) राकेश कुमार दूबे (35) और देवेन्द्र दूबे (35) के रूप में की गयी है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Next Post

बदलता पुलिसिया अंदाज: लॉकअप दीवारों पर बुद्ध-वाल्मीकि के प्रसंग से लेकर महिला व बाल सुरक्षा की नई पहल

Sat Aug 22 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, मानवीय, सुधारात्मक एवं जनोन्मुखी बनाने के साथ ही बच्चों और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में अभिनव पहल की जा रही हैं। बड़वानी में पुलिस थानों की लॉकअप दीवारों पर चित्रात्मक ग्राफिक्स और प्रेरक प्रसंग लगाए […]

You May Like