बदलता पुलिसिया अंदाज: लॉकअप दीवारों पर बुद्ध-वाल्मीकि के प्रसंग से लेकर महिला व बाल सुरक्षा की नई पहल

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, मानवीय, सुधारात्मक एवं जनोन्मुखी बनाने के साथ ही बच्चों और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में अभिनव पहल की जा रही हैं।

बड़वानी में पुलिस थानों की लॉकअप दीवारों पर चित्रात्मक ग्राफिक्स और प्रेरक प्रसंग लगाए गए हैं। इनमें महर्षि वाल्मीकि और गौतम बुद्ध के जीवन प्रसंगों के माध्यम से आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और अपराध से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं ‘ऊर्जा’ महिला हेल्प डेस्क, ‘वात्सल्य’ कक्ष, फीडिंग रूम, नि:शुल्क सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और बच्चों के लिए कॉमिक्स जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।

इंदौर में ‘स्व-रक्षा बंधन’ पहल के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लिटिल मिलेनियम स्कूल की 15 शाखाओं में चल रही गतिविधियों से करीब 2,000 विद्यार्थियों और 5,000 अभिभावकों को जोड़ने का लक्ष्य है। बच्चों को सुरक्षित सड़क पार करने, जेब्रा क्रॉसिंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क संकेतों की जानकारी दी जा रही है।

शाजापुर में रक्षाबंधन के मद्देनजर करीब 25 महिला पुलिसकर्मियों की विशेष गश्ती टीम बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।

इन पहलों के जरिए पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ सुधार, जागरूकता, संवाद और जनविश्वास को भी प्राथमिकता दे रही है।

 

Next Post

गोविंदा-परिवार के विवाद पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मामी सुनीता से बात करूंगी

Sat Aug 22 , 2026
मुंबई, बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच छिड़े जुबानी जंग पर भांजी आरती सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पारिवारिक विवाद पर टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। हिंदी सिनेमा के दिग्गजों में शुमार एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का पारिवारिक विवाद इन दिनों लगातार […]

You May Like