इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के वैशाली नगर में स्थित एक बैंक के एटीएम में रविवार की रात अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग पर समय रहते काबू पा लिया जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.घटना इंडियन बैंक के एटीएम में की बताई जा रही है. जब एटीएम से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया.
फायर ब्रिग्रेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट था. इसमें एटीएम कक्ष में लगे पंखे और केबल जल गए. हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास कर उसे फैलने से रोक दिया था. बैंक प्रबंधन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की जांच उन्ही की द्वारा की जा रही है.
