कोटा बैराज के दो गेट खोलने के बाद चंबल का जलस्तर बढ़ा

मुरैना। चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है। कोटा बैराज के गेट खोले गए हैं। यहां बैराज के दो गेट पांच-पांच फीट तक खोले गए हैं। इनसे 6253 क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ा गया है। इस पानी की वजह से यह जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ है। मुरैना में सबलगढ़ से लेकर अंबाह तक हर घाट पर पानी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि अभी खतरे की स्थिति नहीं है।

मुरैना में राजघाट का जलस्तर 128.55 मीटर मापा गया है। राजघाट पर खतरे का निशान 138 मीटर पर है। इससे अभी खतरे का निशान साढ़े नौ मीटर नीचे है। इससे अभी तक किसी तरह की परेशानी नहीं है। कोटा बैराज के कैचमेंट एरिया में लगातार हुई बारिश का असर देखने को मिला जिसकी वजह से इसके दो गेटों को अभी खोला गया है। यह जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदी के बढ़ते हुए पानी को देखकर ग्रामीण डरे हुए नजर आए लेकिन प्रशासन ने सारी तैयारी कर रखी हैं।

Next Post

भोपाल की तर्ज पर इंदौर में भी 90 डिग्री का बन रहा ब्रिज

Wed Jun 25 , 2025
इंदौर. भोपाल के बाद अब इंदौर में भी पीडब्ल्यूडी करिश्मा करते हुए 90 डिग्री एंगल का ब्रिज बना रहा है. यह ब्रिज लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के बाहर एमआर-4 सड़क पर बनाया जा रहा है. खास बात यह है कि सिंहस्थ 2016 के फंड से बनी एमआर-4 सड़क पर ही पीडब्ल्यूडी […]

You May Like