अनमोल -2.0 की शुरुआत करने के लिए विशेष आयोजन

भोपाल। आरसीएच पोर्टल के नवीन संस्करण 2.0 के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल में चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए टेस्ट कम रिवीजन सेशन आयोजित किया गया। आरसीएच पोर्टल के नवीन संस्करण 2.0 पर जिले के 552 अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की संस्थाओं के साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, हमीदिया हॉस्पिटल, सुल्तानिया हॉस्पिटल, गैस राहत चिकित्सालय के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ प्रशिक्षित हुए हैं। इनमें एएनएम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर , नर्सिंग ऑफिसर, सुपरवाइजर, मल्टी टास्क वर्कर शामिल हैं । अनमोल आरसीएच पोर्टल के नवीन संस्करण में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, हाई-रिस्क गर्भावस्था की पहचान, प्रसव संबंधी रिकॉर्ड, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की एंट्री की प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के भुगतान को समग्र ई-केवाईसी आधारित बनाया गया है, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर और पात्रतानुसार राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

Next Post

आनंद नगर में दो ट्रक भरकर अवैध ठेले और गुमठियां जब्त

Mon Apr 14 , 2025
भोपाल।राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में आज नगर निगम प्रशासन द्वारा एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान, क्षेत्र में सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा कर संचालित हो रहे ठेले और पान की गुमठियों को हटाया गया। नगर निगम के […]

You May Like