आनंद नगर में दो ट्रक भरकर अवैध ठेले और गुमठियां जब्त

भोपाल।राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में आज नगर निगम प्रशासन द्वारा एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान, क्षेत्र में सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा कर संचालित हो रहे ठेले और पान की गुमठियों को हटाया गया। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने  इस दौरान, लगभग दो ट्रक भरकर अवैध रूप से लगाई गई ठेलों और पान की गुमठियों को जब्त किया .आनंद नगर, जो कि शहर का एक व्यस्त इलाका है, लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा था। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर अवैध रूप से ठेले और गुमठियां लगने के कारण यातायात बाधित हो रहा था, राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही थी, और क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी।

अतिक्रमण को हटाने से पूर्व सभी दुकादारों को लिखित और मौखिक रूप से दुकाने हटाने को बोलै गया था. पर किसी ने भी निगम की बात नहीं मानी जिसके बाद अतिक्रमण की यह कार्रवाई करनी पड़ी.

शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल

Next Post

महाकाल में नहीं थम रहा प्रतिमाओं का क्षरण, मछलियों का भी मरण

Mon Apr 14 , 2025
कोटि तीर्थ के जल से होता है प्रतिमाओं का जलाभिषेक कुंड को स्वच्छ करने की फिर प्रारंभ हुई कवायद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लगाया आरो सिस्टम, कुंड में जम रही गाद उज्जैन: सुप्रीम कोर्ट ने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिमाओं के क्षरण पर संज्ञान लिया उसके पश्चात तमाम […]

You May Like