रुपया 10 पैसे मजबूत

मुंबई, 10 फरवरी (वार्ता) दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक में जारी नरमी के बीच अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 10 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.56 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले दो दिन में 32 पैसे कमजोर हुई थी। सोमवार को यह एक पैसा टूटकर 90.66 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज तीन पैसे की बढ़त के साथ 90.63 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में 90.77 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। बाद में बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपया 90.48 प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ।

डॉलर सूचकांक लंबे समय बाद 97 से नीचे उतर गया है। साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से भी रुपया मजबूत हुआ। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी ने भारतीय मुद्रा की बढ़त को सीमित रखा।

 

Next Post

साइबर अपराध देश के सामने बड़ा संकट, समय रहते कड़े कदम उठाना जरूरी: शाह

Tue Feb 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में बढते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा है कि यदि इस पर अंकुश लगाने के लिए समय रहते कदम नहीं उठाये गये तो यह एक बड़ा संकट बनकर उभरेगा। श्री शाह ने मंगलवार को यहां केन्द्रीय […]

You May Like