
मुंबई, 10 अक्टूबर (वार्ता) अभिनेता शरद केलकर के जन्मदिन को उनकी बेटी केशा ने खास बना दिया।सात अक्टूबर को शरद के जन्मदिन पर केशा ने उन्हें ‘माय फेवरेट गाय’ नाम का गाना समर्पित किया। खास बात यह है कि केशा ने इस गाने को अपनी आवाज में गाया है और इसकी रिकॉर्डिंग भी खुद की है। शरद केलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का पोस्टर साझा किया। इसमें वह बेटी केशा को गले लगाते और उसके माथे पर प्यार से चूमते नजर आ रहे हैं। तस्वीर पिता-पुत्री के बीच के स्नेह को दर्शाती है।
पोस्ट के साथ शरद ने लिखा, “अब तक का सबसे अच्छा तोहफा। लव यू केशा।” उन्होंने बताया कि यह गाना एप्पल म्यूजिक और स्पॉटिफाई पर उपलब्ध है। केशा का यह खास तोहफा पिता के प्रति उनके प्यार और दोनों के मजबूत रिश्ते को दर्शाता है। जन्मदिन पर बेटी की ओर से मिला यह संगीतमय उपहार शरद के लिए यादगार बन गया।
