भोपाल: आज भेल के गेट नंबर 9 के पास भेल कैंपस के अंदर वेस्ट मटेरियल में आग लगने से उसके पास की ऑयल की टंकियों में ब्लास्ट होना शुरू हो गया । जिससे कारखाने के अंदर हड़कंप मच गया। यहाँ लगी आग के धुंए का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। इस घटना में हजारों पेड़-पौधे जल गए हैं। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गईं।
आग लगने की वजह से 10 किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। आग की लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही हैं। क्योंकि जिस जगह आग लगी वह कारखाने से काफी दूर है इसलिए आम तौर पर स्थितियां संभली रही। इस बीच भेल अधिकारी ने कहा अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
