राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सहप्रभारी ने ली बैठक

इन्दौर: राहुल गांधी की अंबेडकर जन्मस्थली महू यात्रा को लेकर प्रदेश के सहप्रभारी ने आज अलग अलग संगठनों से चर्चा की। चर्चा में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों से बात कर तैयारियों की जानकारी ली.कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 27 जनवरी को महू आ रहे है. दोनों नेताओं का दौरा संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ.अंबेडकर के कथित अपमान करने के चलते आयोजित किया जा रहा है. इसमें कांग्रेस पूरे देश में यात्रा और प्रदर्शन करेगी. शुरुआत 3 जनवरी को कर चुकी है. दोनों नेताओं की यात्रा को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में सहप्रभारी संजय दत्त ने अलग अलग मोर्चा और संगठन प्रमुखों से बात की. अनौपचारिक बातचीत में एनएसयूआई, महिला, युवक, सेवादल, शहर, जिला और अन्य सभी संगठन प्रमुखों से सह प्रभारी ने व्यक्तिगत चर्चा कर जानकारी ली कि कौन कितने साथी लाएगा?

फर्जी आंकड़े और गाड़ियों की डिमांड नहीं करें
बैठक में दत्त ने वास्तविक स्थिति के अनुसार ही साथियों के इकट्ठा करने और लाने की बात पर जोर दिया. उन्होंने सभी को साफ कर दिया कि फर्जी आंकड़े और गाड़ियों की डिमांड नहीं करे। जितनी गाड़ी भर सकते है , उतनी बताएं. साथ ही गरीब और दलित बस्तियों में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर चर्चा करें. जनता को समझाए कि उनके दलित नेता का भाजपा के नेताओं द्वारा अपमान किया जा रहा है और कांग्रेस नेता बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान के खिलाफ आवाज उठाने राहुल गांधी आ रहे है.

यह रहे उपस्थित
चर्चा में उनके साथ इंदौर के प्रभारी रवि जोशी, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी, प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला, अमित चौरसिया, महिला अध्यक्ष सुनीता मिमरोट भाटिया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष साजिद खान, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव शामिल थे. शहर कांग्रेस संगठन मंत्री महेंद्र रघुवंशी ने चर्चा का संचालन किया

Next Post

ग्रामीण जिला अध्यक्ष का मामला मंत्री विरुद्ध मंत्री हुआ!

Wed Jan 22 , 2025
सियासत तमाम कोशिशों के बावजूद इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष का फैसला नहीं हो सका है. ग्रामीण में मामला मंत्री विरुद्ध मंत्री यानी कैलाश विजयवर्गीय विरुद्ध तुलसी सिलावट हो गया है. भाजपा विधायक उषा ठाकुर और मनोज पटेल ने तुलसी सिलावट को आगे कर मंत्री गुट के जिला […]

You May Like