जबलपुर: हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की नगर संगठन की घोषित कार्यकारिणी में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 7 पदाधिकारियों पर दांव तो इस उम्मीद से पार्टी के शीर्ष कमान द्वारा खेल तो दिया गया कि इनकी मदद से आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबलपुर की एक मात्र पूर्व विधानसभा सीट पर विजय दिलवाने में कामयाबी मिलेगी। लेकिन हकीकत में ये काम इतना आसान नहीं होता दिखाई दे रहा है।
क्योंकि पिछले कुछ सालों से विधानसभा चुनावों में जो देखा गया है उससे तो साफ है कि पूर्व विधानसभा सीट ही एक ऐसी सीट है जहां भाजपा विजयी हासिल करने में नाकामयाब होती रही है। राजनैतिक जानकारों की माने तो इस विधानसभा में कांग्रेस से लखन घनघेारिया ने जनता से सीधे जुड़े हुए हैं और इन्हें इस सीट से हराना बेहद टेढ़ी खीर माना जाता है।
इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पहले भाजपा का जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के रूप में नियुक्त किया गया और फिर 7 पदाधिकारियों को पूर्व विधानसभा के लिए नियुक्त किया गया जिससे इस विधानसभा में जनता के बीच घुसपैठ हो सके और पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सके।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ये चाल और विश्वास कितना कामयाब होता है ये तो आने वाले समय में पता लग जाएगा।
लेकिन अब भाजपा की नई कार्यकारिणी में शामिल पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नवीन पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर काम करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी में 29 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है जिसमें भाजपा के लिए मजबूत माने जाने वाली कैंट विधानसभा से केवल तीन पदाधिकारियों को लिया गया है। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 12 पदाधिकारियों को नगर संगठन में स्थान मिला है। पश्चिम और पूर्व में 7-7 लोगों को नगर संगठन में जिम्मेदारियाँ सौंपी गई है।
किस विधानसभा से कौन है
कैंट विधानसभा में राजेश मिश्रा उपाध्यक्ष, श्रीमती तृष्णा चटर्जी उपाध्यक्ष, विभा उपाध्याय जिला मंत्री, पश्चिम विधानसभा सेअभय सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, रजनीश यादव उपाध्यक्ष,अंजू भार्गव उपाध्यक्ष, कौशल सूरी जिला मंत्री, विवेक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, श्रीकांत साहू मीडिया प्रभारी, मीणा मरकाम सोशल मीडिया सह प्रभारी, उत्तर मध्य विधानसभा से शंकर श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, प्रणीत वर्मा उपाध्यक्ष, पंकज दुबे जिला महामंत्री, रंजीत पटेल जिला महामंत्री, संकल्प पाठक जिला मंत्री, मनीष जैन कल्लू जिला मंत्री, योगेश बिलोहा सह कोषाध्यक्ष, कमलेश नामदेव सह कार्यालय मंत्री, कुसुम चौबे सह कार्यालय मंत्री, रवि शर्मा सह मीडिया प्रभारी, अमित जैन आईटी प्रभारी, श्रीमती दिव्या बाजपेई आईटी सह प्रभारी और पूर्व विधानसभा से योगेंद्र राजपूत उपाध्यक्ष, अशोक रोहिताश जिला मंत्री, पंकज मिश्रा जिला मंत्री, रीना राय जिला मंत्री, राजेश मिश्रा कार्यालय मंत्री, चित्रकांत शर्मा शहर मीडिया प्रभारी, राहुल दुबे सोशल मीडिया प्रभारी को नियुक्त किया गया है।
