लगातार बारिश से भदभदा बांध के दो गेट खोले

भोपाल: राजधानी भोपाल के आस-पास के क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से नदी-नालों के साथ ही बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिसके चलते शनिवार को आज सुबह भदभदा बांध के दो गेट खोल दिए। गेट खुलने से बड़ी झील का पानी कालियासोत नदी होते हुए बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा है।

बांध पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक भोपाल के समीपस्थ क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Next Post

शिवपुरी के सतनबाड़ा-नरवर मार्ग पर तेंदुए ने बनाया आशियाना

Sat Sep 6 , 2025
शिवपुरी: जिले का सतनबाड़ा-नरवर मार्ग अब तेंदुओं की आवाजाही के लिए मशहूर होता जा रहा है। यह सड़क माधव टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से होकर गुजरती है, जहां अब तेंदुओं का दिखना आम बात है। इस रास्ते से सफर करने वाले लोग सतर्क होकर ही सफर कर रहे हैं […]

You May Like

मनोरंजन