शिवपुरी के सतनबाड़ा-नरवर मार्ग पर तेंदुए ने बनाया आशियाना

शिवपुरी: जिले का सतनबाड़ा-नरवर मार्ग अब तेंदुओं की आवाजाही के लिए मशहूर होता जा रहा है। यह सड़क माधव टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से होकर गुजरती है, जहां अब तेंदुओं का दिखना आम बात है। इस रास्ते से सफर करने वाले लोग सतर्क होकर ही सफर कर रहे हैं कि कहीं अचानक कोई तेंदुआ सामने न आ जाए। बीती रात फिर तेंदुए इस सड़क पर दिखाई दिए।

शिवपुरी के फोटोग्राफर नीरज वाम्मया अपने साथी कार्तिक कुशवाह के साथ मगरौनी में आयोजित एक समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार अटल सागर बांध के आगे सड़क पर बने अंडरपास ब्रिज के पास पहुंची, उन्हें तेंदुए सड़क पर नजर आए।तेंदुए एक गाय का शिकार करने की कोशिश में थे.

लेकिन कार की हेडलाइट पड़ते ही वह ब्रिज से नीचे उतरकर किनारे की बाउंड्री की ओर चले गए। नीरज ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।यह मार्ग पहले से ही तेंदुओं के लिए एक उपयुक्त स्थान माना जाता रहा है। यहां आसपास के जंगलों में पानी और शिकार की भरपूर उपलब्धता है, जिससे तेंदुए अक्सर इस इलाके में दिखाई देते हैं।

Next Post

कोलारस में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, कई घायल

Sat Sep 6 , 2025
शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क गांव में गणेश विसर्जन का जुलूस हिंसक हो गया। गांव में रावत समाज सहित सर्व समाज ने गणेश प्रतिमा बैठाई थी और धूमधाम से झांकियों व डीजे के साथ जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि यादव पक्ष के लोगों ने जुलूस […]

You May Like

मनोरंजन