कार का गेट अचानक खोलने से बच्चा घायल

उज्जैन। बेगमबाग निवासी नदीम पिता मोहम्मद नासीर उम्र 8 वर्ष एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि नदीम अपने पिता मोहम्मद नासिर और मां नबिया के साथ बाइक से फ्रीगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन क्षीरसागर क्षेत्र के समीप पहुंचा उसी दौरान एक कार चालक ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण मोहम्मद नासिर बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सीधे कार के खुले गेट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम नदीम सडक़ पर गिर गया और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार नदीम तीसरी कक्षा का छात्र है।

Next Post

रेत माफिया पर कार्रवाई या दिखावा? पुलिस और प्रशासन के बयान से बढ़ा संदेह

Fri Aug 1 , 2025
हैदरगढ़। रेत के अवैध कारोबार को लेकर की गई एक बड़ी कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में है। शुक्रवार को दोपहर हैदरगढ़ पुलिस ने पड़रिया घाट क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का खनन और परिवहन कर रहे एक मैसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। यह क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से […]

You May Like