रेत माफिया पर कार्रवाई या दिखावा? पुलिस और प्रशासन के बयान से बढ़ा संदेह

हैदरगढ़। रेत के अवैध कारोबार को लेकर की गई एक बड़ी कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में है। शुक्रवार को दोपहर हैदरगढ़ पुलिस ने पड़रिया घाट क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का खनन और परिवहन कर रहे एक मैसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। यह क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से रेत माफियाओं की सक्रियता के कारण चर्चा में है, जहाँ से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं।

हालांकि, इस कार्रवाई के तुरंत बाद ही पुलिस और प्रशासन के बीच बयानबाज़ी में बड़ा विरोधाभास सामने आ गया। जब मीडिया ने थाना प्रभारी पूजा रावत से कार्रवाई की जानकारी मांगी, तो उन्होंने कहा कि आगे की प्रक्रिया एसडीएम मनोज कुमार उपाध्याय के निर्देशन में की जाएगी। लेकिन जब एसडीएम से इसी मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने यह कहकर चौंका दिया कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है और वे अब थाना प्रभारी से जानकारी लेंगे।

इस विरोधाभासी रवैये से सवाल उठ रहे हैं कि कहीं यह कार्रवाई केवल दिखावे के लिए तो नहीं की गई? या फिर पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय की गंभीर कमी है?

सूत्रों के अनुसार, हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में रोज़ाना करीब छह ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रेत खनन और विक्रय किया जा रहा है। ऐसे में केवल एक ट्रैक्टर पर की गई कार्रवाई और फिर उसके बाद की अस्पष्ट स्थिति रेत माफिया के बढ़ते प्रभाव और प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

Next Post

सिराज और कृष्णा ने झटके छह विकेट, इंग्लैंड चायकाल तक 215/7

Fri Aug 1 , 2025
लंदन, 01 अगस्त (वार्ता) तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 66 रन पर तीन विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 51 रन पर तीन विकेट लेकर लेकर इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को झकझोर दिया। मेजबान टीम ने चायकाल तक अपने सात विकेट 215 रन पर खो […]

You May Like