
अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन हुआ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा आयोजित संगोष्ठी में राम सोनाने ने कहा भारत को परम वैभव की ओर अग्रसर हो रहा है और इस बात की सभी को खुशी है ,उपस्थित अतिथियों ने भी स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर ने अपने विचार व्यक्त किए,मालवा प्रांत कार्यकारणी सदस्य कु.योगिता महाले वक्ता एवम मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बी एस मुजाल्दे, क्रीड़ा अधिकारी डॉ.सुनील बागले एवम राम सोनाने रहे।विद्यार्थियो ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया,इस अवसर पर,भाग संयोजक दर्शन महाजन,नगर मंत्री प्रसन्न पाठक नगर के कार्यकर्ताओ सहित विद्यार्थी एवम महाविद्यालय स्टाफ मोजूद रहा।
