ट्रान्सपोर्ट नगर में लीज के 13 भूखण्ड पर निर्माण नहीं, ननि ने दिया नोटिस

रीवा: पूर्व नगर सुधार न्यास रीवा द्वारा योजना क्र.7 पडऱा सुआरन टोला रीवा में निर्मित यातायात नगर में व्यावसायिक भूखंडों का निर्माण किया गया है, जो नगर पालिक निगम रीवा के स्वामित्व के हैं. इस योजना में व्यावसायिक भूखंड 30 वर्षीय लीज पर आवंटित किये गये हैं. अनेक भूखंड वर्तमान में भी रिक्त है, जिनमें वर्षा का पानी भरता हैं, उसमें लोग कचरा व कबाड़ फेंकते हैं, जिससे प्रदूषण होता है, सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है एवं संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना के साथ लोगों को असुविधा हो रही है. कुछ भूखंड किराये पर दिए गये हैं, जो आवंटन की शर्त का उल्लंघन है.

जिसे गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर के भ्रमण के दौरान रिक्त भूखंडों से हो रही असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित हितग्राहियों को नोटिस देने के निर्देश दिये गये हैं, जिसमें से 13 आवंटियों को नोटिस दी गई है. नोटिस में यह लेख किया गया है कि रिक्त भूखंड में अभी तक कोई निर्माण नहीं किए जाने से प्रतीत होता है कि व्यवसाय हेतु उक्त भूखंड की आवश्यकता नहीं थी और वर्तमान में भी नहीं है. व्यावसायिक भूखंड रिक्त रहने का उचित कारण बताने, अन्यथा उक्त भूखंड निगम को वापस करने बावत पक्ष लिखित में 30 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करनें का समय नोटिस में दिया गया है. निर्धारित अवधि में आवेदन प्राप्त नहीं होने की दशा में यह माना जावेगा कि उक्त भूखंड की आवश्यकता नहीं है और मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी.
कनोडिया ब्रदर्श सहित कई को दी गई नोटिस
ट्रान्सपोर्ट नगर रीवा में वर्ष 1991 में पेट्रोल पम्प हेतु आवंटित भूखंड में अभी तक पेट्रोल पम्प स्थापित नहीं करने के कारण निरस्त करने की नोटिस मेसर्स कनौडिया ब्रदर्स रीवा को दी गई है तथा डब्ल्यूएस/22 भूखंड को किराए पर दिया गया, उन्हे भी नोटिस दी गई है. हितग्राही कृष्ण पाण्डेय डब्ल्यूएस/19, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय डब्ल्यूएस/20, श्रीमती अल्पना निगम डब्ल्यूएस/22, गयासुद्दीन डब्ल्यूएस/23, जियासुद्दीन डब्ल्यूएस/24, मनोहर लाल आहुजा डब्ल्यूएस/26, श्रीमती सुनीता गुप्ता डब्ल्यूएस/29 सी, विश्वनाथ चैरसिया डब्ल्यूएस/11, श्रीमती कल्पना गुप्ता डब्ल्यूएस/12, श्रीमती हेमा बत्रा डब्ल्यूएस/04, मो0 आरिफ खांन एवं आलिमा खान डब्ल्यूएस/07, मेसर्स कनौडिया ब्रदर्स डिलर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम जय स्तंभ रीवा पेट्रोल पम्प भूखंड श्रीमती चन्द्रकला तिवारी डब्ल्यूएस/2 को नोटिस दी गई है.

Next Post

रीवा में 36546.92 टन गेंहू समर्थन मूल्य पर खरीदा गया

Sat Apr 26 , 2025
रीवा: जिले में अब तक 6585 किसानों से 36546.92 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया गया है. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि उपार्जित गेंहू में से 11192.03 टन गेंहू का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है. अब तक किसानों […]

You May Like

मनोरंजन