रीवा: जिले में अब तक 6585 किसानों से 36546.92 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया गया है. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि उपार्जित गेंहू में से 11192.03 टन गेंहू का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है. अब तक किसानों को 88 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है.
गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 11161 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं. उपार्जन के लिए कुल 37758 किसानों ने पंजीयन कराया है. उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं. खरीदी केन्द्रों को बारदाने की 1978 गठान वितरित की जा चुकी हैं.उधर,भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष किसान सुब्रत ने कहा है कि सेड पूरी तरह भरे है समर्थन मूल्य मे खरीदी के लिए कुछ सेट दिये गये है.
वहा भी समर्थन मूल्य मे खरीदे गये गेंहू का उठाव नही हो रहा है एव जो सेड अनाज के बिक्री के लिए है उनमे भी खरीदे गये आनाज का भंडार है. किसानो की दोहरी मार हो रही है एक तरफ समर्थन मूल्य मे खरीदी गये गेंहू के उठाव ना होने से भुगतान नही मिल रहा है व्यवस्था से तग किसान किसान अपनी उपज मडी मे जो भी मूल्य मिले बेचना चाहता है बेच नही पा रहा है.
