भाजपा सरकार को अविलंब करनी चाहिए निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा- गहलोत

जयपुर 25 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।

श्री गहलोत ने अपने बयान में गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा के डीएनए में है। जिस तरह से भाजपा सरकार शहरी निकाय के चुनावों को टाल रही है वो लोकतंत्र का गला घोंटने के बराबर है।

उन्होंने कहा कि अब तो उच्च न्यायालय ने भी कह दिया है कि शहरी निकायों में चुनाव की तारीख घोषित करें। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा संविधान, लोकतंत्र और न्यायालय सबकी अवेहलना करती रहेगी।

श्री गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।

Next Post

कुनिका के साथ फरहाना की जुबानी जंग

Thu Sep 25 , 2025
बिग बॉस-19 का ये सीजन फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। बाकी सीजन की तुलना में ये सीजन टीआरपी की रेस में भी बना हुआ है। बिग बॉस 19 शो में टास्क के दौरान हर बार किसी ना किसी के बीच लड़ाई देखी जाती रही है, लेकिन इस बार फरहाना […]

You May Like