बिग बॉस-19 का ये सीजन फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। बाकी सीजन की तुलना में ये सीजन टीआरपी की रेस में भी बना हुआ है।
बिग बॉस 19 शो में टास्क के दौरान हर बार किसी ना किसी के बीच लड़ाई देखी जाती रही है, लेकिन इस बार फरहाना भट्ट ने सारी हदें पार कर दी हैं। शो के नए प्रोमो में फरहाना और कुनिका सदानंद के बीच जमकर जुबानी जंग देखी गई और प्रोमो सामने आने के बाद यूजर्स फरहाना को सपोर्ट कर रहे हैं।
जियो हॉटस्टार ने बुधवार को एपिसोड का नया प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में फरहाना और कुनिका सदानंद के बीच भयंकर लड़ाई देखी जा रही है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कुनिका बिग बॉस के सामने फरहाना को लेकर कह रही हैं कि सेल्फिशनेस की मूरत कल फरहाना को बनते देखा गया। जिसके बाद बाहर आकर फरहाना कुनिका से कहती है, ”आप मुझसे सीधा बात करें, मैं जो करना चाहूंगी…वो करूंगी, मेरी मर्जी…।”
