प्रॉपर्टी कारोबारी पर हमला, पार्षद समेत रिश्तेदार पर एफआईआर

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत शास्त्री वार्ड में बिजली का तार सुधारने की बात को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्रीय महिला पार्षद और पार्षद पति के रिश्तेदार ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ विवाद किया इसके बाद धारदार हथियार हमला कर दिया। आधी रात को अधिवक्ताओं के साथ पहुंचे पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शास्त्री वार्ड 16 क्वाटर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी मोनू खान के घर के सामने बीती रात करीब 11 बजे बिजली का मुख्य तार टूटकर गिर गया था। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन सुधारने पहुंचे, लेकिन उन्होंने सुधारे गए तार को मोनू खान के घर की दीवार से सटाकर बांध दिया। तार सटने से करंट और दुर्घटना का खतरा देखते हुए मोनू खान के बड़े पापा शहीद सिद्दीकी ने क्षेत्रीय पार्षद पति मतीन अंसारी से तार को घर से दूर करवाने का अनुरोध किया था। आरोप है कि इसी बात पर पार्षद पति का रिश्तेदार आबिद अंसारी ने विवाद शुरू कर दिया।

विवाद इतना बढ़ा कि आबिद अंसारी ने मोनू खान के साथ हाथ-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और अपने पास रखे धारदार हथियार से मोनू के पेट में दाहिनी तरफ वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद समा परवीन ने भी मौके पर आकर उनके साथ जमकर गाली-गलौच की। सरेराह जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद नफीस अहमद और मुशर्रफ अली ने बीच-बचाव कर मोनू खान की जान बचाई। रात लगभग 11:30 बजे पीड़ित के समर्थन में अधिवक्ता संघ पुस्तकालय सचिव रविंद्र दत्त, सईद सिद्दीकी और जैद सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी हनुमानताल थाने पहुंचे। वकीलों की मौजूदगी में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पार्षद समेत उसके रिश्तेदार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

होटल के कमरे में चल रहा था जुए का फड़, 7 जुआरी गिरफ्तार

Sun Sep 27 , 2026
दतिया: सिविल लाइन थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार 700 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी, एक स्कॉर्पियो कार, एक महिंद्रा थार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जानकारी में बताया गया कि […]

You May Like