होटल के कमरे में चल रहा था जुए का फड़, 7 जुआरी गिरफ्तार

दतिया: सिविल लाइन थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार 700 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी, एक स्कॉर्पियो कार, एक महिंद्रा थार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जानकारी में बताया गया कि दतिया के परशुराम रोड स्थित संगम होटल के कमरा नंबर 105 में जुआ खेला जा रहा था।

सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल में छापामार कार्रवाई की, जहां सात लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके से रामसेवक दांगी निवासी खाती बाबा कॉलोनी, सोनू यादव निवासी दिनारा रोड, अंकुश यादव निवासी बढ़निया, अंकुश यादव निवासी राजघाट कॉलोनी, अजय कुशवाहा निवासी देहात थाना के पीछे, योगेश श्रीवास्तव निवासी रामनगर कॉलोनी और शिवम शर्मा निवासी ग्राम बहादुरपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जुआ खेलते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मौके से नकदी, ताश की गड्डी और तीन वाहन जब्त किए गए हैं।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun Sep 27 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत हिरन नदी पुल पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पौड़ी गांव […]

You May Like