शाजापुर में सड़कों के लिए 155 करोड़ और सिंचाई परियोजना को 155.81 करोड़ की स्वीकृति

शाजापुर। शाजापुर विधानसभा में हर दिन विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं. इसके पीछे विधायक अरुण भीमावद के अथक प्रयास और विकास की ललक है. बुधवार को विधायक कार्यालय पर वर्ष 2025-26 के बजट में शाजापुर जिला एवं विशेष रूप से शाजापुर विधानसभा को स्वीकृत विकास कार्यों की राशि के संबंध में विधायक अरुण भीमावद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें शाजापुर विधानसभा में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी गई.

विधायक अरुण भीमावद ने बताया कि शाजापुर जिले को मेट्रोपोलिटन योजना से जोडऩे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट के माध्यम से शाजापुर क्षेत्र के विकास हेतु विशेष धनराशि उपलब्ध कराकर विकास के सभी अवरोधों को दूर करने का कार्य किया है. उन्होंने बताया कि केवल शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 53 किलोमीटर लंबाई की सडक़ों के निर्माण हेतु लगभग 155 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. इसके अंतर्गत दुपाड़ा, बेरछा, झोंकर, बिजाना बायपास निर्माण, मोहन बड़ोदिया रिंग रोड निर्माण हेतु 25 करोड़ रुपए प्रस्तावित, कड़ोदिया, कलवा, धोबी पचोर, बिजाना मार्ग हेतु 30 करोड़ रुपए शामिल हैं. इसके अतिरिक्त सिरोलिया, कपालिया, सिहोदा, साजोद से भुमरी मार्ग (लखुंदर नदी पर पुल सहित) के लिए 30 करोड़ रुपए, बेरछा, झोंकर, मक्सी मार्ग के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं. इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विकास कार्य मेरी प्राथमिकता : भीमावद

विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि शाजापुर विधानसभा में विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे. चाहे वह सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई या किसान हित का विषय हो. हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी.

इन विकास कार्यों की भी मिली स्वीकृति

विधायक अरुण भीमावद ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि वे शाजापुर विधानसभा में विकास के लिए तत्पर हैं. उक्त विकास कार्यों के अलावा लखुंदर उच्च दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना हेतु 155.81 करोड़ रुपए, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में रिन्यूएबल एनर्जी लैब हेतु 1.25 करोड़ रुपए, ग्राम सतगांव में 3.15 एम.बी.ए. विद्युत ग्रिड (लगभग 2 करोड़ रुपए लागत) स्वीकृत, नगर पालिका शाजापुर एवं नगर परिषद मक्सी को विकास कार्यों के लिए 10-10 करोड़ रुपए. इतना ही नहीं शाजापुर शहर में पीपीपी मॉडल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है.

Next Post

कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी : सीएम

Wed Feb 18 , 2026
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषि कल्याण वर्ष में प्रदेश के किसानों के लिए एक लाख करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान किसान हितैषी योजनाओं के लिये किया गया है। यह प्रदेश सरकार का किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा गरीब, […]

You May Like