यादव जी की लव स्टोरी: प्रेम कहानी पर सियासी-सामाजिक विवाद, रिलीज़ से पहले विरोध

लखनऊ। आगामी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी अपनी रिलीज़ से पहले ही चर्चा और विरोध दोनों का केंद्र बन गई है। फिल्म का निर्देशन अंकित भड़ाना ने किया है, जबकि मुख्य भूमिकाओं में प्रगति तिवारी और विशाल मोहन नजर आने वाले हैं। निर्माताओं द्वारा फर्स्ट लुक पोस्टर और प्रमोशनल गीत जारी किए जाने के बाद से ही फिल्म सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर बहस का विषय बनी हुई है।

कहानी में अलग-अलग समुदायों के युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध को केंद्र में रखा गया है, जिसे कुछ वर्गों ने लव जिहाद से जोड़कर आपत्ति जताई है। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कई शहरों में यादव समाज के संगठनों ने इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग उठाई है और सड़कों पर प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

निर्माताओं की ओर से इसे एक संवेदनशील सामाजिक प्रेम कथा बताया जा रहा है, जिसमें निजी रिश्तों के जरिए व्यापक सामाजिक मुद्दों को दिखाने की कोशिश की गई है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्टों में इसे सामाजिक विमर्श से जुड़ी फिल्म के रूप में पेश किया गया है।

हालांकि विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। संबल और फिरोजाबाद जैसे इलाकों में विरोध तेज हुआ है, जहां समुदाय विशेष के लोगों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक और कथानक उनकी छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करता है। इसी आधार पर कानूनी कार्रवाई और रिलीज़ पर रोक की मांग भी उठाई जा रही है।

Next Post

जंगल में दो टुकड़ो में मिली लाश, महिला की हत्या की आशंका

Wed Feb 18 , 2026
रीवा। रीवा के तराई आंचल में स्थित जंगल के बीच टुकड़ों में लाश मिलने से हडक़ंप मच गया है. यह लाश एक बोरे में बंद पाई गई है, जो पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुकी है. यहां लाश मिलने की जानकारी जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहो ने […]

You May Like