802 रन की विशाल बढ़त के साथ कर्नाटक का रणजी फ़ाइनल पक्का

लखनऊ, 18 फरवरी (वार्ता) स्मरण रविचंद्रन (127) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में बुधवार को चौथे दिन छह विकेट पर 299 रन बनाकर अपनी बढ़त 802 रन पहुंचाते हुए रणजी फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली। कर्नाटक का फ़ाइनल में जम्मू-कश्मीर से मुकाबला होगा जिसने इससे पहले बंगाल को दूसरे सेमीफाइनल में छह विकेट से हराया। कर्नाटक ने पहली पारी में 736 रन बनाये थे और उत्तराखंड को 233 रन पर समेट कर 503 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। कर्नाटक ने उत्तराखंड से फॉलोआन न कराकर दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया। कर्नाटक ने स्टंप्स तक छह विकेट पर 299 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 800 रन के पार पहुंचा दिया।

सुबह उत्तराखंड ने पांच विकेट पर 149 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। आदित्य रावत ने नाबाद 45 रन बनाये। विद्याधर पाटिल और विजयकुमार व्याशक ने तीन-तीन विकेट लिए। कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट 122 रन तक गंवा दिए थे लेकिन रविचंद्रन ने 127 और लोकेश राहुल ने नाबाद 70 रन बनाकर दिन की समाप्ति तक कर्नाटक को 299 रन तक पहुंचा दिया।

Next Post

साहिबजादा फरहान का शतक, पाकिस्तान का विशाल स्कोर

Wed Feb 18 , 2026
कोलम्बो, 18 फरवरी (वार्ता) सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (नाबाद 100) के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टी 20 विश्व कप के मुकाबले में बुधवार को तीन विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। साहिबजादा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के पाकिस्तान के फैसले […]

You May Like