हफ्ते में पाँच दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, बैंकों पर लटके ताले

भोपाल: राजधानी में आज बैंक कर्मचारियों ने हफ्ते में पाँच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते शहर के अधिकांश बैंकों के दरवाजों पर ताले लटके रहे, जिससे आम ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।बैंक कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से वे पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

कर्मचारियों ने तर्क दिया कि अन्य केंद्रीय सेवाओं की तरह बैंकों में भी पाँच दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाना चाहिए, जिससे कार्यकुशलता बढ़े और कर्मचारियों को बेहतर कार्य जीवन संतुलन मिल सके।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को दोहराया और चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।

Next Post

दिल्ली, उत्तर भारत में अगले तीन घंटों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान

Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन घंटों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी […]

You May Like