दिल्ली, उत्तर भारत में अगले तीन घंटों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन घंटों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी यही स्थिति रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, बिजली चमकने के दौरान खुले क्षेत्रों से दूर रहने और स्थानीय निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

 

Next Post

खरगे-राहुल ने की उत्तराखंड के नेताओं के साथ बैठक

Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में श्री खरगे तथा श्री गांधी के अलावा पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी […]

You May Like