मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में रही गिरावट के दबाव में रुपया बीते सप्ताह 56.50 पैसे (0.65 प्रतिशत लुढ़ककर) शुक्रवार को अंतिम कारोबारी दिवस पर 88.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
भारतीय मुद्रा पहली बार 88 रुपये प्रति डॉलर से नीचे बंद हुई है। इससे पहले इसका निचला स्तर 87.88 रुपये प्रति डॉलर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी बाजार में भारी बिकवाली से डॉलर की मांग बढ़ी है जिससे रुपया दबाव में आ गया।
