राऊ-खलघाट फोरलेन पर बस पुलिया से टकराई, ड्राइवर-कंडक्टर गंभीर, 6 घायल

इंदौर:सुबह करीब 5:30 बजे राऊ-खलघाट फोरलेन पर ग्राम नदिड़ के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। मुंबई से इंदौर आ रही पवन ट्रेवल्स की यह बस तेज़ रफ्तार के चलते असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बस चालक और कंडक्टर समेत छह लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं।

एंबुलेंस चालक हरीश रावत ने बताया कि बस की रफ्तार काफी अधिक थी और अचानक नियंत्रण खोने से वह पुलिया में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर अमजद खान और कंडक्टर लखन को तत्काल इंदौर के एम बाय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस में सवार अन्य चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर बड़गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण हटना माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस पवन ट्रेवल्स की बताई जा रही है। प्रशासन ने सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल बस को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य करने का प्रयास जारी है। बड़गोंडा थाना प्रभारी फोन रिसीव नहीं कर रहे, जिससे अन्य घायलों के नाम ज्ञात नहीं हो पा रहे।

Next Post

स्वर्ण बाग कालोनी: नलों में कम आ रहा पानी, टैंकर से हो रही पूर्ति

Wed May 21 , 2025
इंदौर:वार्ड क्रमांक 37 में पानी की किल्लत का मामला सामने आया है. यह वार्ड एमआर-9 एवं रिंग रोड़ से जुड़ा है. वार्ड के स्वर्ण बाग कॉलोनी की गलियों में नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा पानी का टैंकर घूमता दिखाई दिया. कुछ दूर जाने के बाद देखा गया कि घरों […]

You May Like