बाड़ीबाड़ा शासकीय स्कूल के एक प्राथमिक शिक्षक को किया निलंबित

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ के ग्राम बाड़ीबाड़ा संकुल केन्द्र सांवरीबाजार में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक देवीराम करपेती के शाला में शराब पीकर उपस्थित होने तथा कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल ने बताया कि मोहखेड़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बाड़ीबाड़ा संकुल केन्द्र सांवरीबाजार में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री करपेती के शाला में रोज शराब पीकर उपस्थित होने, ग्रामीणों के समझाने पर उन्हीं से विवाद करने, शराब के नशें में 02 दिसंबर 2025 को प्राथमिक शिक्षक श्री करपेती द्वारा शाला में बच्चों को प्रताडि़त कर अव्यवस्था फैलाने तथा ग्रामीणों से जानकारी लेने पर प्राथमिक शिक्षक श्री करपेती ग्राम की गली में नशे की हालत में पड़े मिले। प्राथमिक शिक्षक श्री करपेती की अध्यापन कार्य में कोई रूचि नहीं होने, उनके शाला में शराब पीकर उपस्थित होने से शाला का वातावरण प्रभावित होने एवं बच्चों में भय की स्थिति निर्मित होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित कर मुख्यालय, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ामें किया गया है। विभागीय अनुशासन एवं मर्यादा बनाये रखने के लिये ऐसे आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Post

रीवा से इंदौर के लिये नियमित विमान सेवा का 22 को होगा शुभारंभ

Fri Dec 19 , 2025
रीवा। रीवा से इंदौर के लिये एटीआर 72 विमान 22 दिसंबर को उड़ान भरेगा. इंडिगो एयरलाइंस की इस नियमित सेवा में वायुयान दोपहर बाद 1.15 बजे रीवा आयेगा तदुपरांत 1.35 बजे इंदौर रवाना होगा. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का […]

You May Like