मुंबई, (वार्ता) रिलायंस फॉउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष, श्रीमती नीता अंबानी ने भारत के अहमदाबाद शहर की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए सिफारिश किये जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
नीता अंबानी ने एक बयान में कहा, “भारत को 2030 में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए अनुशंसित किया जाना, एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में भारत की यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारे देश की खेल भावना और प्रतिभा का उत्सव है!
उन्होंने कहा,”इस ऐतिहासिक दावेदारी में उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट समर्थन के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ। यह क्षण ओलंपिक खेलों को भारत में लाने के हमारे साझा सपने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाता है।”
