एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में युवा मोर्चा का कल प्रदेश भर में कांग्रेस दफ्तरों के घेराव का ऐलान

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कल 21 फरवरी, शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव करने का ऐलान किया है। संगठन ने इसे राष्ट्र और भारत की वैश्विक छवि के खिलाफ कृत्य बताते हुए आक्रामक प्रदर्शन की घोषणा की है।

भोपाल संभाग में दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी चौराहा के पास भोपाल ग्रामीण, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन एवं नर्मदापुरम जिलों के कार्यकर्ता एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही युवा मोर्चा के नेतृत्व में ग्वालियर, मुरैना, सागर, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिलों में भी कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने आरोप लगाया कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और एआई नेतृत्व की सराहना कर रहा था, तब राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समिट स्थल के अंदर अर्धनग्न प्रदर्शन कर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंची है और इसके विरोध में 21 फरवरी को प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

Next Post

बारिश, सर्द हवाओं से लखनवास, झाडला सहित कई क्षेत्रों के दर्जनों खेतों में गेहूं की फसल बिछी

Fri Feb 20 , 2026
ब्यावरा। जिले में बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलने का सिलसिला जारी है, दूसरे दिन गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि को जिले के कई क्षेत्रों में हुई बारिश और सर्द हवाओं के चलने से दर्जनों खेतों में गेहूं की फसल आड़ी बिछ गई, जिससे काफी नुकसान पहुंचा है. जानकारी के अनुसार […]

You May Like