
भोपाल।सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल में 30 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त किए जाने पर प्रशासन ने की सराहना की है. सांसद ने कहा कि जो गलत काम करेगा जिला प्रशासन अपना काम करेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार है , कोई लाइसेंस का दुरुपयोग करता है तो जिला प्रशासन उसकी जांच करता है.,जांच में पाया जाता है गलत दुरुपयोग किया है तो प्रशासन ने ऐसे लाइसेंसों को निरस्त किया है और करना भी चाहिए. इसके साथ ही हथाईखेड़ा में फर्जी मछली पालन समिति को लेकर आलोक शर्मा ने कहा कि प्रशाशन अपना काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार के ऊपर अपना भरोसा लोग रखे. किसी को नहीं छोड़ा जाएगा सभी दोषियों को शख्त से सख्त सजा मिलेगी.
सांसद शर्मा ने नवरात्रि पर्व के दौरान नॉनवेज की दुकान बंद किए जाने को लेकर बयान देते हुए कहा कि उमरिया में नवरात्रि में मांस और चिकन की दुकान नहीं खुलेगी. इसका उन्होंने पुरजोर तरीके से समर्थन किया है. शर्मा ने कहा कि नॉनवेज खाने वालों की संख्या बहुत है. इसके लिए कवर्ड मार्केट बननी चाहिए. इस मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का भी बयान सामने आया है. विधायक शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन मामले पर जांच कर रहा है. उन्होंने आरोपियों को लेकर कहा कि इनका इलाज पूरा होगा. कहां, कितने कारतूस और कैसे सब सामने आएगा. कोई भी अपराधी नहीं बचेगा.
