शिवपुरी में वार्ड 1 से महिला सशक्तिकरण शुरू, कचरा गाड़ी की ड्राइवर बनीं कृष्णा प्रजापति

शिवपुरी। पहली बार शहर में नगर पालिका के कचरा वाहन चलाने की शुरुआत युवतियों ने की है। खास बात यह है कि पढ़ी-लिखी इन युवतियों ने यह जॉब इसलिए चुना ताकि शहर को स्वच्छता में अव्वल ला सकें और जो प्रयास वह घर में साफ-सफाई के करती हैं, उससे शहरवासियों को भी अवगत करा सकें। पहले चरण में शहर के वार्ड क्रमांक 1 में यह बदलाव हुआ है यहां नव नियुक्त कचरा वाहन की ड्राइवर कृष्णा प्रजापति ने इसकी शुरुआत नगर पालिका की और से कर दी है और शेष 4 युवतियां अभी वाहन की ड्राइविंग सीख रही हैं। होली के बाद यह महिलाएं भी अब शहर में इन वाहनों को चलाकर स्वच्छता का संदेश शहर में देंगी।

नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ ईशांक धाकड़ ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हम यह शुरुआत कर रहे हैं। इसके लिए पहले चरण में 5 ऐसी युवतियों का चयन हमने किया है जो अपने काम के प्रति समर्पित और शिक्षित हैं। इसलिए नगर पालिका अध्यक्ष गावित्री शर्मा और सीएमओ ईशांक धाकड़ ने इस नई पहल की शुरुआत की। जिसमें कृष्णा प्रजापति, निकिता धाकड़, तान्या मौर्य, खुशी मौर्य और रजनी धाकड़ के नाम शामिल हैं। यह महिलाएं पहले चरण में शहर के 39 वार्डों के लिए सफाई अग्रदूत बनेंगी।

Next Post

महिलाओं का सम्मान केवल महिला दिवस पर नहीं, बल्कि साल में 365 दिन होना चाहिए : आतिशी

Sat Mar 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नहीं बल्कि साल में 365 दिन होना चाहिए। सुश्री […]

You May Like