दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबर भ्रामक: गडकरी

नयी दिल्ली, (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है और इस तरह की खबर पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन है।

श्री गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की सरकार की योजना नहीं है और इस तरह की बेबुनियाद और सनसनी खेज खबरें स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है।

उन्होंने कहा “कुछ मीडिया घरानों में दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी पैदा करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

Next Post

निसांका के नाबाद शतक की बदौलत श्रीलंका ने बनायी बढ़त

Fri Jun 27 , 2025
कोलंबो, (वार्ता) श्रीलंका ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 290 रन बनाये हैं। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 247 रन बनाए थे। […]

You May Like