तीन सड़क दुर्घटनाओं में 4 की मौत, आधा दर्जन घायल

सतना: जिले के कोठी और कृपालपुर सहित मैहर जिले में हुए 3 तीन सड़क हादसों में जहां 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना-चित्रकूट मार्ग पर कोठी के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रक और अर्टिगा कार में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कवर्धा निवासी संजय चंद्रवंशी (40) पिता आजूराम के रूप में हुई। घायलों में कवर्धा, छत्तीसगढ़ निवासी रामचंद्र चंद्रवंशी (51) पिता लाला और मथुरा कछार, छत्तीसगढ़ निवासी शालिगराम चंद्रवंशी (47) पिता रामचंद्र शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के निवासी थे और प्रयागराज के माघ मेला में गंगा स्नान कर चित्रकूट होते हुए वापस अपने घर लौट रहे थे। यह दुर्घटना कोठी पेट्रोल पंप के पास हुई, जब सतना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक MP 19 HA 4365) से अर्टिगा कार की सीधी टक्कर हो गई। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।
  बाइक सवार महिला की मौत
कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कृपालपुर के पास गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान निर्मला वर्मा (50 वर्ष) पत्नी एडवोकेट लक्ष्मण प्रसाद वर्मा के रूप में हुई। वे मूल रूप से बर्दाडीह की रहने वाली थीं और वर्तमान में नई बस्ती, पोस्ट खम्हरिया, थाना कोटर क्षेत्र में निवास कर रही थीं। बताया गया कि लक्ष्मण प्रसाद अपनी बीमार पत्नी निर्मला का माधवगढ़ में इलाज कराने के बाद बाइक से वापस नई बस्ती लौट रहे थे। जैसे ही वे कृपालपुर में अंबेडकर प्रतिमा के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे एक डंपर (ट्रक) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
  अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मैहर में नेशनल हाईवे-30 पर हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान गई है। करतहा निवासी पुष्पेंद्र पांडे अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्पेंद्र का सिर कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस चपेट में आकर सड़क किनारे चल रहा एक ग्रामीण भी गंभीर घायल हुआ है। वहीं, दूसरी घटना पहाड़ी गांव और मैहर ढाबा के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अन्य बाइक सवार की मौत हो गई।

Next Post

जिला स्तरीय विज्ञान गणित और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Fri Jan 16 , 2026
सतना: जिला स्तरीय विज्ञान गणित और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय वेंकट 1 में आयोजित हुई। इस आयोजन में सतना और मैहर जिले के छह विकासखंडों के 95 मॉडल सम्मिलित हुए।जिला स्तरीय विज्ञान गणित और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में मॉडल, एकल पर्यावरण  गीत,सेमिनार और […]

You May Like