जिला स्तरीय विज्ञान गणित और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित


सतना: जिला स्तरीय विज्ञान गणित और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय वेंकट 1 में आयोजित हुई। इस आयोजन में सतना और मैहर जिले के छह विकासखंडों के 95 मॉडल सम्मिलित हुए।जिला स्तरीय विज्ञान गणित और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में मॉडल, एकल पर्यावरण  गीत,सेमिनार और लघु नाटिका की विद्याएं सम्मिलित हुईं।

इस अवसर पर डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, प्राचार्य वेंकट वन कमलेश सिंह बघेल, एपीसी अकादमिक शशिकांत द्विवेदी, विकासखंड सोहावल विज्ञान अधिकारी डॉ रामानुज पाठक, सहित सभी निर्णायक गण उपस्थित रहे। वहीं निर्णायक समिति में विपिन कुमार त्रिपाठी प्राचार्य हाईस्कूल डाइट सतना, डॉ० सुनील मिश्रा प्राचार्य हाईस्कूल डाइट सतना, डॉ. अतुल गर्ग प्राचार्य हाईस्कूल डाइट सतना, लोकेन्द्र सिंह प्राचार्य हाईस्कूल डाइट सतना, श्रीमती प्रियंका सिंह व्याख्याता शा. उ.मा.वि. सितपुरा, डॉ० अनिमेष महिमा जायसवाल प्रभारी प्राचार्य शा. उमावि रहिकवारा, राजनारायण द्विवेदी उ.मा.शि.शा. उ.मा.वि. कुवां, कमल नारायण त्रिपाठी उ.मा.शि.शा. उ.मा.वि. कुवां, मोहित गर्ग उ.मा.शि.शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. व्यंकट क्रमांक 1 और प्रदीप सिंह उ.मा.शि.शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. व्यंकट क्रमांक 1 सम्मिलित रहे।

Next Post

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से शुरु हुआ सूत्र सेवा का संचालन

Fri Jan 16 , 2026
सतना : सतना-मैहर बाइपास पर नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का औपचारिक संचालन गुरुवार से आरंभ हो गया. इस नई व्यवस्था के अंतर्गत पुराने बस स्टैण्ड से संचालित होने वाली निजी यात्री बसों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाली सूत्र सेवा की बसों को भी नए बस अड्डे में भेज […]

You May Like