डबरा के नवग्रह पीठ पर पहुंचे बागेश्वर बाबा

ग्वालियर: डबरा में निर्माणाधीन देश के सबसे बड़े नवग्रह पीठ का आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दौरा किया। उन्होंने मंदिर का निरीक्षण किया और विराजमान मूर्तियों के दर्शन किए। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह अद्भुत और अकल्पनीय पीठ मन को प्रसन्न कर देती है। मंदिर में नवाचार का विशेष प्रयोग किया गया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि यह सिद्ध पीठ आने वाले समय में विश्व प्रसिद्धि प्राप्त करेगी।

मंदिर की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यहां गज द्वार पर अद्भुत नक्काशी की गई है। अष्टधातु से निर्मित नवग्रहों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। सबसे खास बात यह है कि सभी ग्रह यहां अपनी पत्नियों के साथ विराजमान हैं। इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री के साथ पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।शास्त्री ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में विज्ञान और वास्तु का विशेष ध्यान रखा गया है। सूर्य भगवान के चारों ओर नवग्रहों की स्थिति और उनकी गति इस मंदिर को अनूठा बनाती है। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने की घोषणा भी की।

Next Post

गांजे की खेप के साथ दो तस्कर पकड़ाए

Sun Mar 23 , 2025
जबलपुर: खितौला पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 9 किलो 923 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। जबकि एक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि सिहोरा रेल्वे स्टेशन के बाहर हनुमान जी मंदिर के पास एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।