इंदौर: इंदौर में कल कलेक्टर बंगले पर जमकर होली खेली गई। कलेक्टर, कमिश्नर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, के अलावा निगम कमिश्नर शिवम वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
वहां जमकर होली खेली गई। कलेक्टर दम्पति ने अपने बंगले पर आए सभी अधिकारियों का स्वागत तिलक लगाकर किया। अधिकारियों ने सबसे ज्यादा रंग कलेक्टर पर उड़ाया तो कलेक्टर भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी सबको रंगों से सराबोर किया।
कलेक्टर सहित अधिकारियों ने अपने बचपन जैसी होली खेली। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कलेक्टर को 5 हार की लड़ी पहनाई, शिवम वर्मा तो सबसे ज्यादा नाचे, कल कलेक्टर भी जमकर होली की मस्ती में नजर आ रहे थे।
इसके बाद कलेक्टर ने चलाई जीप कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम वर्मा रंग में सराबोर होकर खुली जीप में घूमने निकले ,साइड की सीट पर शिवम वर्मा बैठे रहे और कलेक्टर जीप चलाते रहे.
