राशिफल-पंचांग: 12 सितंबर 2026

पंचांग 12 सितम्बर 2026:-

रा.मि. 21 संवत् 2083 भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा शनिवासरे दिन 7/42, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 2/3, शुभ योगे शाम 5/22, वव करणे सू.उ. 5/52, सू.अ. 6/8, चन्द्रचार कन्या, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

—————————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 12 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:

वर्ष के प्रारंभ में व्यर्थ की यात्राओं में धन व्यय होगा. मानसिक उनझन रहेगी. शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. वर्ष के मध्य में व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा. सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. वर्ष के अन्त में भागदौड़ से मन तनावग्रस्त रहेगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.

मेष और और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्राओं में धन व्यय होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मानसिक उलझन रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों का संबंधों में मधुरता आयेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ भागदौड़ से मन तनावग्रस्त रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को समय व्यक्तिगत कार्यो में व्यस्तता रहेगी. कार्य में सुधार का अनुभव होगा.

—————————————————————–

आज का भविष्य – शनिवार 12 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर हष्टपुष्ट और प्रसन्नचित्त रहेगा. स्वाभिमानी ओर कुशाग्र होगी. समाज में इनकी अच्छी प्रतिष्ठा रहेगी. साहसपूर्ण कार्यो में रूचि रहेगी. माता पिता का भक्त होगा. धार्मिक भावना सीमित रहेगी.

—————————————————————–

मेष- नया घर या दुकान खरीदने का मन बन सकता है. निजी कार्यों पर तुरन्त निर्णय लें. परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है. प्रिय सूचना मिलेगी.

वृषभ- बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. परिश्रम एवं लगन से कार्य करें. सफलता मिलेगी.

मिथुन- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी. नई जिम्मेदारी आने से परेशान हो सकते हैं. रूके धन की वसूली होगी. अपने कार्यो का गुप्त रखें.

कर्क- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्य कुशलता का विकास होगा. निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी. किये गये प्रयास सफल होंगे.

सिंह- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है. व्यापार में अधिक जोखिम न उठायें. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. लाभ होगा.

कन्या- आकस्मिक यात्रा करना पड़ सकती है. नवीन कार्य प्रारंभ होगा. शारीरिक शिथिलता रहेगी. अविवाहित को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है.

तुला- भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. उच्चाधिकारियों एवं प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल, संपर्क बढे्गा. वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें.

वृश्चिक- मेहमानों के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है. किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी. मांगलिक कार्य बनेंगे. खर्च अधिक होगा. परिश्रम की अधिकता रहेगी.

धनु- आवेश में आकर कोई भी कार्य न करें. उत्खनन के कार्यो में लाभ होगा. जमीन जायजाद से संबंधित विवाद हो सकता है. हितचिंतक की सलाह लें.

मकर- घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा. आर्थिक विकास हो सकता है. सम्मान मिलेगा. गलत बदलाव से बचें.

कुम्भ- वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी.

मीन- उच्च अध्ययन पर विचार होगा. संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी. प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद मिलेगी. लाभ होगा.

—————————————————————–

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना चांदी के भाव में 40 रूपये तक की तेजी होने की संभावना है. तांबा, सूत, उॅनी वस्त्र में कुछ मंदी की संभावना है. गुड़ खांड़, शक्कर में स्थिति ठीक रहेगी. वायदा विचार आज दिन पिछले सप्ताह के बने भाव घटें, उसी में स्थिति सुधरेगी. भाग्यांक 9254 है.

—————————————————————–

Next Post

ब्रिक्स ; भारत के लिए अवसरों का बड़ा मौका

Sat Sep 12 , 2026
नई दिल्ली में शनिवार से हो रहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया की पुरानी भू-राजनीतिक धुरी तेजी से बदल रही है. रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया का संकट, अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा, व्यापार युद्ध और आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव ने वैश्विक व्यवस्था को अस्थिर किया है. ऐसे […]

You May Like